फिल्म निर्माता भरत शाह, पुत्र और पोते के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए पूरा मामला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2019

मुंबई। उद्योगपति एवं फिल्म निर्माता भरत शाह, उनके पुत्र एवं पोते के खिलाफ शनिवार को दक्षिण मुम्बई के गामदेवी में पुलिसकर्मी से कथित तौर पर हाथापाई करने के लिए मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शाह के पोते यश को पुलिस ने पहले हिरासत में लिया था। शाह के पोते को शनिवार सुबह भूलाभाई देसाई रोड स्थित डर्टी बन्स सोबो पब में एक झगड़े के बाद हिरासत में लिया गया था। उन्होंने बताया कि गामदेवी पुलिस दो समूहों के बीच झगड़े की एक शिकायत मिलने के बाद पब गई थी।

इसे भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडीलेड में डे-नाइट टेस्ट मैच खेलेगी टीम इंडिया!

अधिकारी ने बताया कि उसी दौरान नशे में धुत एक व्यक्ति ने एक पुलिस कान्स्टेबल को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया और उसकी वर्दी फाड़ दी। इसके बाद पुलिस ने यश सहित तीन व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया और उन्हें गामदेवी पुलिस थाने ले गई। उन्होंने कहा कि तड़के साढ़े तीन बजे शाह (75) और उनके पुत्र राजीव (55) पुलिस थाने पहुंचे और यश को रिहा करने के लिए पुलिसकर्मियों पर कथित तौर पर दबाव बनाया। उन्होंने बताया कि शाह ने यश को कथित तौर पर एक अधिकारी से झगड़ा करने के लिए उकसाया।

इसे भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फिल्म ''चेहरे'' से क्रिस्टल डिसूजा की बॉलीवुड में एंट्री

इसके बाद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप किया और एक बार फिर उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने दो अलग अलग मामले दर्ज किये। पब में झगड़े के मामले में शाह के पोते यश सहित तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस थाने में हुई घटना के संबंध में शाह, राजीव और यश के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana