फ्लिपकार्ट के संस्थापकों के खिलाफ मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2017

बेंगलुरू। प्रमुख ई कामर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के संस्थापकों व कुछ अन्य अधिकारियों के खिलाफ एक व्यापारी से कथित धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में कंपनी व इसके अधिकारियों पर एक व्यापारियों से 9.96 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। इंदिरानगर पुलिस थाने के अधिकारियों के अनुसार मामला सी-स्टोर कंपनी को उन लैपटाप की आपूर्ति के लिए बकाया राशि का भुगतान नहीं किए जाने से जुड़ा है।

उन्होंने बताया कि सी-स्टोर कंपनी के नवीन कुमार की शिकायत के आधार पर फ्लिपकार्ट के सचिन बंसल, बिन्नी बंसल व कुछ अन्य अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संपर्क करने पर ​फ्लिपकार्ट के प्रवक्ताओं ने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की।

प्रमुख खबरें

Indigo Crisis: फ्लाइट संकट के बाद CEO Pieter Elbers का इस्तीफा, Rahul Bhatia संभालेंगे कमान

West Asia War का असर: भारत में Gas Supply पर सरकार का बड़ा फैसला, नई Priority List लागू।

Iran में Khamenei की मौत के बाद सत्ता बेटे को, घायल Supreme Leader मोजतबा के सामने US-Israel की चुनौती

Trump का बड़ा दावा: US Navy ने डुबोए Iran के 46 जंगी जहाज, War को लेकर बदला स्टैंड