गार्गी कॉलेज मामले में FIR, केजरीवाल बोले- छात्राओं से अभद्र व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि गार्गी कॉलेज की छात्राओं से अभद्र व्यवहार की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं और दोषियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए। इस महिला कॉलेज में छह फरवरी को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में कुछ व्यक्ति बिना आमंत्रण के घुस गए थे और उन्होंने छात्राओं के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था। यह घटना तब सामने आयी जब कुछ छात्राओं ने इंस्टाग्राम पर भयावह अनुभवों का जिक्र किया।  घटना के विरोध में गार्गी कॉलेज की छात्राओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बाहर से आए इन लोगों ने लड़कियों को छूने की कोशिश की, उन्हें घसीटा और अश्लील हरकतें की, जबकि इन घटनाओं के दौरान सुरक्षा गार्ड एवं पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं से मतदान की अपील को लेकर केजरीवाल पर स्मृति का वार, मुख्यमंत्री ने किया पलटवार

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ गार्गी कॉलेज में हमारी बेटियों के साथ दुर्व्यवहार अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। दोषियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए। कॉलेजों में पढ़ने वाले हमारे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।’’उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी घटना की निंदा की।उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘गार्गी कॉलेज के कार्यक्रम के दौरान जो कुछ हुआ, वह बहुत निंदनीय है। ऐसे उत्सव दिल्ली में सांस्कृतिक विविधता और प्रतिभा का जश्न मनाने के अवसर होते हैं। लेकिन, असामाजिक तत्व छात्राओं का उत्पीड़न करने और उन पर हिंसा करने के एक अन्य मौके के रूप में इस उत्सव को देखते हैं।’’

इसे भी पढ़ें: मैंने जब से टीवी चैनल पर हनुमान चालीसा पढ़ी है, तब से भाजपा मेरा मजाक उड़ा रही है: केरजीवाल

आप नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि यह बहुत शर्मनाक है कि राष्ट्रीय राजधानी में ऐसी घटनाएं हुई। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा का नारा-बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का है, क्या इसी तरीके से वह (केंद्र सरकार) लड़कियों की रक्षा करेगी। प्रोफेसर, छात्र सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं। पुलिस क्या कर रही है?’’

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar