बलिया में भाजपा नेता की अंतरंग तस्‍वीर पोस्‍ट करने के आरोप में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2025

बलिया जिले की रेवती थाना पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता की अंतरंग तस्‍वीर सोशल मीडिया पर पोस्‍ट करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

चौहान की तहरीर पर शुक्रवार को शैलेश कुमार पांडेय नामक युवक के विरुद्ध सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। रेवती थाने के प्रभारी प्रशांत कुमार चौधरी ने शनिवार को बताया कि चौहान ने तहरीर में कहा है कि उनके गांव में रहने वाले पांडेय ने दो दिन पहले फेसबुक पर उनकी अंतरंग फोटो पोस्ट करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका