अभिनेत्री श्वेता तिवारी पर दर्ज हुई एफआईआर, धार्मिक भावनाओं को आहत करने का लगा आरोप

By सुयश भट्ट | Jan 28, 2022

भोपाल। अपने बयान के बाद फिल्म एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। राजधानी भोपाल में अब श्वेता तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। श्वेता तिवारी पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप है।

इसे भी पढ़ें:मध्य प्रदेश के सागर जिले में कांग्रेस, भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, कई घायल 

बताया जा रहा है कि श्वेता तिवारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाह हो गई है। श्वेता पर धार्मिक भावना को आहत पहुंचाने पर धारा 295A के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

आपको बता दें कि गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल कमिश्नर से इस पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी थी। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल कमिश्नर को बयान का संदर्भ पता करने के लिए भी कहा था। गुरुवार को श्वेता तिवारी के खिलाफ भोपाल में प्रदर्शन भी किया गया। संस्कृति बचाओ मंच ने श्वेता तिवारी की तस्वीरें जलाई। वहीं भोपाल में उनकी वेब सीरीज की शूटिंग न होने की धमकी भी दी। 

इसे भी पढ़ें:ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी से खफा हुए सांसद को दिया आश्वासन, कहा- जो भी विवाद है उसे सुलझा लिया जाएगा 

श्वेता तिवारी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे कहती नजर आई कि मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं। दरअसल श्वेता तिवारी ने यह बात अपनी आगामी सीरीज के सिलसिले में कही थी। जिसमें उनके सह कलाकार सौरभ जैन ब्रा फिटर का किरदार निभा रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट