आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता पुनिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2020

लखनऊ। कांग्रेस नेता पंकज पुनिया के खिलाफ बुधवार को राजधानी के हजरतगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने ट्विटर पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी साइबर सेल के उपनिरीक्षक सुरेश गिरि ने दर्ज कराई है। गिरि ने अपनी शिकायत में कहा कि सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता का ट्वीट देखा, जिसमें एक समुदाय विशेष और उसके ईश्वर का उल्लेख था। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में कोरोना के 1,955 सक्रिय मामले, अब तक 123 लोगों की मौत

इसकी वजह से राजनीतिक एवं धार्मिक संघर्ष बढ़ने की आशंका थी और इससे हालात विस्फोटक बन गए। पुनिया ने मंगलवार को अपने ट्वीट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि बसें चलाने के नाम पर प्रदेश सरकार राजनीति खेल रही है। शिकायत में कहा गया है कि पुनिया ने ईश्वर के नाम का भी उल्लेख किया और कुछ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।

प्रमुख खबरें

Lucknow के सहारा शहर परिसर में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

Revanth Reddy का BRS पर वार, KCR ने तेलंगाना का पानी जगन सरकार के पास गिरवी रखा

Haryana Assembly में मनाया गया Constitution Day, सीएम सैनी और हुड्डा ने पढ़ा प्रस्तावना

श्रीलंका A ने भारत A को 8 विकेट से धोया, Asia Cup Rising Stars फाइनल में बनाई जगह