केरल उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के खिलाफ ‘अपमानजनक’ पोस्ट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 22, 2024

केरल उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश को निशाना बनाकर सोशल मीडिया पर ‘‘अपमानजनक’’ पोस्ट करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कोच्चि के साइबर अपराध पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त पी. विमलादित्य ने सहायक पुलिस आयुक्त एम.के. मुरली को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा है।

न्यायमूर्ति देवन रामचंद्रन ने हाल ही में उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार सार्वजनिक स्थानों पर अवैध ‘फ्लेक्स बोर्ड’ और झंडे हटाने में विफल रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है।

शिकायत के अनुसार, आदेश को लागू करने के लिए अधिकारियों द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद न्यायाधीश के खिलाफ सोशल मीडिया पर ‘‘अपमानजनक’’ टिप्पणियां सामने आईं।

प्रमुख खबरें

PM Modi पर Trump का दबाव! E20 पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान, बोले- 100 लोगों के साथ कल जाऊंगा PM आवास

Prashant Kishor बांकीपुर उपचुनाव के 12वें दौर की मतगणना के बाद आगे

Palakkad bus accident: केरल के पलक्कड़ में खाई में गिरी रोडवेज बस, कई यात्री घायल

Arvind Kejriwal ई20 पेट्रोल के विरोध में प्रधानमंत्री आवास तक मार्च करेंगे