कव्वाल शरीफ पर एफआईआर दर्ज, नवाज की गिरफ्तारी के लिए यूपी भेजी गई एमपी से पुलिस टीम

By सुयश भट्ट | Mar 31, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के रीवा में उर्स के मौके पर कव्वाल नवाज शरीफ ने हिंदुस्तान को गायब कर देने की बात कही दी। कव्वाल के विवादित टिप्पणी के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। नवाज शरीफ की गिरफ्तारी के लिए एमपी से पुलिस की टीम यूपी भेजी गई है। जहां उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:Prabhasakshi Newsroom। क्या खुद को बदलना नहीं चाहती है कांग्रेस ? महंगाई पर सरकार को घेरने में जुटी 

आपको बता दें कि कव्वाल नवाज शरीफ ने कहा था कि मोदी जी कहते हैं हम हैं, योगी जी कहते हैं हम हैं, अमित शाह जी कहते हम हैं। अगर गरीब नवाज चाह ले तो हिंदुस्तान कहां था, कहां है, कहां पर बसा था पता नहीं चलेगा।

वहीं इस दौरान मनगवां भाजपा विधायक पंचूलाल भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। नवाज शरीफ के इस बयान के बाद लोगों में काफी नाराजगी है। एडिश्नल एसपी ने कहा कि 30 मार्च को कव्वाल नवाज शरीफ पर आईपीसी की धारा 505, 153, 298 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रमुख खबरें

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, जानिए श्राद्ध की प्रमुख तिथियां और तर्पण विधि

बर्फीली वादियां, साधुओं का साथ और ध्यान... Ladakh में कुछ ऐसे सुकून खोज रही हैं Hina Khan

याद है ये...नेतन्याहू ने पेजर दिखा हिलाई पूरी दुनिया, UN रह गया हैरान, ईरान परेशान

Love And War से Alia Bhatt का पहला लुक आउटऍ कैबरे आर्टिस्ट के अवतार में दिखीं एक्ट्रेस, फ्लांट किए रिप्ड एब्स