MP में दर्ज होगी राहुल गांधी पर एफआईआर , कांग्रेस विधायक ने कहा - धर्म की राजनीति से बीजेपी का है पुराना साथ

By सुयश भट्ट | Sep 16, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी एफआईआर दर्ज कराने जा रही है। विधायक रामेश्वर शर्मा के बाद प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी राहुल गांधी के खिलाफ कार्यवाही की बात कही है।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी इच्छा धारी हिन्दू हैं। सुविधा से टोपी टीका लगाते हैं और धार्मिक पर्यटन पर जाते हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक मैं मानता था कि उनमें बाल पन है। लेकिन संघ के बारे में जब उन्होंने कहा जब पीड़ा हुई। संघ को ये क्या समझ पाएंगे। गृह मंत्री ने कहा कि कानून विशेषज्ञों से राय लूंगा कि इस पर क्या कार्यवाही की जा सकती है?

इससे पहले बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी ने हिंदुओं का अपमान किया है। कांग्रेस कट्ठमुल्लों के हाथों देश बेच देना चाहती थी। फ़िरोज़ खान के पोते, ऐंटिनो माईनो के बेटे क्या जानें हिंदू धर्म।

इसे भी पढ़ें:MP में उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज ने करवाई आदिवासियों को हवाई यात्रा 

वहीं बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा राहुल गांधी पर एफआईआर कराने के मामले पर कांग्रेस ने हमकर निशाना साधा है। कांग्रेस विधायक रवि जोशी ने कहा कि रामेश्वर शर्मा का कद राहुल गांधी के सामने कुछ नहीं है। मंत्री नहीं बनाए जाने पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा अपनी सुध- बुध खो चुके है। उन्होंने कहा कि धर्म की राजनीति कांग्रेस नहीं बल्कि बीजेपी करती है।

दरअसल राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस को नकली हिन्दू बताया था। उन्होंने कहा था ये हिंदू नहीं हैं, ये हिंदू धर्म की दलाली करते हैं।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस की अर्जी HC भेजी

बढ़ तो रही है मगर बूढ़ी हो रही है भारत की आबादी! Supreme Court के फैसले से देश के सामने उभरी नई चिंता

US Midterm Elections में Republican Party की हार पर Donald Trump ने झाड़ा पल्ला

Republican सांसद Thomas Massie ने Pete Hegseth से मांगा इस्तीफा, Impeachment की दी चेतावनी