दिल्ली के बादली एक्सटेंशन में एक मकान में लगी आग, आठ लोग सुरक्षित निकाले गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के बादली एक्सटेंशन इलाके में बुधवार को एक मकान में आग लग गयी,जिसके बाद आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

इसे भी पढ़ें: भाजपा के 42 साल, पीएम मोदी बोले- एक भारत, श्रेष्ठ भारत के मंत्र पर चल रही पार्टी

उन्होंने कहा कि आठ लोगों को घर से सुरक्षित निकाला गया है, आग पर काबू पा लिया गया है और प्रशीतन अभियान चालू है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका