भोपाल-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन के बैटरी बॉक्स में लगी आग, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2023

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से नयी दिल्ली जा रही वंदे भारत ट्रेन की एक बोगी के बैटरी बॉक्स में सोमवार सुबह आग लग गई। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। बोगी में 37 यात्री थे और उन्हें तुरंत दूसरी बोगी में स्थानांतरित किया गया। अधिकारी ने बताया कि बाद में आग पर काबू पा लिया गया और मरम्मत का काम किया गया। तीन घंटे से अधिक समय तक रुकने के बाद ट्रेन अपनी आगे की यात्रा पर रवाना हुई। पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि रानी कमलापति-हज़रत निज़ामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सुबह पांच बजकर 40 मिनट पर भोपाल से रवाना हुई।

ग्वालियर जाने के लिए इस ट्रेन में यात्रा कर रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता अजय सिंह ने कहा कि आग का पता चलते ही ट्रेन रोक दी गयी।सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से फोन पर कहा, ‘‘लोग यह देखने के लिए नीचे उतर गए कि क्या हुआ। सभी यात्री सुरक्षित हैं। लगभग साढ़े तीन घंटे तक रुकने के बाद ट्रेन वहां से रवाना हुई।’’ इस साल एक अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन के बीच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। यह ट्रेन शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त