गुजरात के अस्पताल में लगी आग, 16 कोरोना संक्रमित मरीजों को सुरक्षित निकाला गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2021

सूरत। जिले के एक निजी अस्पताल के गहन देखभाल कक्ष (आईसीयू) में रविवार रात आग लगने के बाद कोविड-19 के 16 अत्यंत गंभीर मरीजों को बाहर निकाला गया और सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि सूरत के स्टेशन रोड पर स्थित बहुमंजिला इमारत के पांचवे तल पर आयूष अस्पताल में रविवार रात 11 बजकर 40 मिनट पर आग लग गई थी जिसके बाद आईसीयू में भर्ती 16 मरीजों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।

इसे भी पढ़ें: पंचायत चुनाव के तीसरे दौर के लिए मतदान जारी, 3 लाख ज्यादा उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

उन्होंने कहा कि अस्पताल के जिन बाकी पांच मरीजों को कर्मचारियों ने बचाया था, उन्हें कहां रखा गया है इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पारीक ने बताया की आग की सूचना मिलने पर दमकल की करीब 15 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और दो गाड़ियों की मदद से आधे घंटे में ही आग पर काबू पा लिया गया।

प्रमुख खबरें

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing