मुंबई के खार इलाके में सात मंजिला इमारत में लगी आग, मौके पर पहुंची 8 दमकल की गाड़ियां

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2022

मुंबई। मुंबई के उपनगर खार स्थित सात मंजिला इमारत में बृहस्पतिवार की सुबह आग लग गयी। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग में किसी के झुलसने की खबर नहीं है, लेकिन दमकल कर्मचारियों ने इमारत की छत से चार लोगों को बचाया। आग खार (पश्चिम) में गुरु गणेश्वर मार्ग स्थित नोथन विला बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में सुबह करीब साढ़े दस बजे लगी।

इसे भी पढ़ें: लाउडस्पीकर पर बनी फिल्म के अधिकार राज ठाकरे की पार्टी ने खरीदे, MNS इसे रिलीज करने का कर सकती है आधिकारिक ऐलान

अधिकारी ने बताया कि दमकल की कम से कम आठ गाड़ियां, पानी के टैंकर, एंबुलेंस और अन्य अग्निशमन उपकरण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि इमारत की छत पर फंसे चार लोगों को दमकल विभाग ने दोपहर करीब एक बजे बचाया। अधिकारी ने बताया कि दो घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद चारों तरफ से आग पर काबू पा लिया गया है और इसे बुझाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

IND vs ENG Live Score: दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ेंगे भारत और इंग्लैंड, वानखेड़े में होगा महामुकाबला

Middle East में बढ़ते तनाव के बीच UAE में Indian Embassy की Advisory, भारतीयों से कहा- सतर्क रहें

NDA में असली Boss कौन? कांग्रेस का BJP पर हमला, Amit Shah सहयोगियों पर बना रहे दबाव

Middle East की आग बुझाने आएगा China, तनाव कम करने के लिए Beijing भेजेगा अपना विशेष दूत