ग्रेटर नोएडा में मिठाई की दुकान में लगी आग, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2021

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में मंगलवार तड़के मिठाई की एक दुकान में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुख्य दमकल अधिकारी (सीएफओ) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अल्फा-2 सेक्टर के सत्यम कॉम्प्लेक्स में अग्रवाल स्वीट हाउस में अज्ञात कारणों से आग लग गई।

इसे भी पढ़ें: खाद की कमी को लेकर किसानों ने दिया रेलवे ट्रैक पर धरना, लगाए सरकार के खिलाफ नारे

सीएफओ ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। सिंह ने बताया कि इस घटना में दुकान पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा