अंकिता हत्याकांड से जुड़े रिजॉर्ट परिसर में स्थित फैक्ट्री में आग लगी, मामले की जांच जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2022

उत्तराखंड में पिछले महीने के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े रिजॉर्ट के परिसर में स्थित आंवला कैंडी की फैक्ट्री में रविवार को आग लग गयी। यह रिजॉर्ट ऋषिकेश के निकट स्थित है। पौडी जिले के यमकेश्वर क्षेत्र में आंवला कैंडी की फैक्ट्री में सुबह 10 बजे धमाकों के साथ आग लग गयी जिसकी सूचना मिलते ही तत्काल दमकल गाडियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। घटना में किसी के हताहत होने की फिलहाल सूचना नहीं है। मौके पर पहुंचे यमकेश्वर के प्रभारी उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना का कारण फैक्ट्री में लगे इनवर्टर के गरम होने के बाद आग लगना लग रहा है।

गौरतलब है कि रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करने वालीं 19 व​र्षीय अंकिता की रिजॉर्ट संचालक पुलकित आर्य ने अंकित गुप्त समेत अपने दो कर्मचारियों के साथ मिलकर ऋषिकेश के निकट चीला नहर में कथित रूप से धक्का देकर हत्या कर दी थी। पुलिस को मामला सौंपे जाने के बाद तीनों आरोपियों को तुरंत गिरफतार कर लिया गया था। हालांकि, मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य के सत्ताधारी भाजपा से जुडे होने की बात पता चलते ही आक्रोशित स्थानीय लोग सडको पर आ गए जिसके बाद सरकार ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (सिट) गठित कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: बिहार विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे चिराग पासवान

भाजपा ने भी विनोद आर्य को तत्काल पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। अंकिता हत्याकांड में राजस्व पुलिस की भूमिका और फिर बुलडोजर से रिजॉर्ट का कुछ हिस्सा तोड़े जाने की घटना से असहज स्थिति में आयी राज्य सरकार ने दो दिन पहले ही पौड़ी के जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह का तबादला भी कर दिया।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में Security Threat गंभीर, UK की चेतावनी के बाद जहाजों को किया गया अलर्ट

Datia में BJP का चौंकाने वाला दांव! Datia में Narottam Mishra का कटा टिकट, Ashutosh Tiwari को मौका

अमेरिका ने बम से उड़ाया चीन-ईरान रेल ट्रैक, बीजिंग का भड़का गुस्सा

राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूरे होने पर 15 जुलाई से शुरू होगा सालभर चलने वाला ‘अमृत महोत्सव’