देर रात को कश्मीरी गेट मेट्रो थाने में लगी आग, कोई जनहानि नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2024

नयी दिल्ली। उत्तरी दिल्ली में कश्मीरी गेट मेट्रो थाने में कल देर रात आग लग गयी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह आग पुलिस उपायुक्त कार्यालय तक फैल गयी जो थाना परिसर के समीप ही है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि देर रात करीब 12:45 बजे आग लगने के बारे में एक कॉल आयी जिसके बाद 12 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गयीं। 

 

इसे भी पढ़ें: मिजोरम में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 29 हुई : अधिकारी


उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन थाने के 15 कमरे एवं पुलिस बैरक आग में क्षतिग्रस्त हो गये। उनके अनुसार इन कमरों में मालखाना भी शामिल है जहां मामलों से संबंधित सामान को रखा जाता है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस उपायुक्त कार्यालय के 18 कमरों में भी आग से काफी क्षति हुई। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

प्रमुख खबरें

Baba Ramdev Birthday: योगगुरु बाबा रामदेव ने कम उम्र में चुना था संन्यास का मार्ग, आज मना रहे 60वां जन्मदिन

हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी! भारत में शुरू होंगी 3 नई एयरलाइंस, सरकार ने दी हरी झंडी

अरबाज-शूरा की एनिवर्सरी पर पहुंचे सलमान खान, पैप्स के सामने एक्टर ने शेरा को छेड़ा, कही ये बात....

Jeffrey Epstein Files के पत्र में ट्रंप का नाम आने पर विवाद, अमेरिकी न्याय विभाग ने पत्र को बताया फर्जी