Baba Ramdev Birthday: योगगुरु बाबा रामदेव ने कम उम्र में चुना था संन्यास का मार्ग, आज मना रहे 60वां जन्मदिन

By अनन्या मिश्रा | Dec 25, 2025

आज यानी की 25 दिसंबर को योगगुरु और पतंजलि आयुर्वेद बाबा रामदेव अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। सीमित संसाधनों और साधारण परिवार से निकलकर उन्होंने योग और आयुर्वेद के जरिए देश-दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई। बहुत कम उम्र में बाबा रामदेव ने संन्यास का मार्ग अपनाया और योग को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर बाबा रामदेव के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

स्वदेशी और आयुर्वेद को बढ़ाया

योग के अलावा बाबा रामदेव ने स्वदेशी और आयुर्वेद को बढ़ावा दिया। उन्होंने आचार्य बालकृष्ण के साथ मिलकर पतंजलि आयुर्वेद की स्थापना की। यह आज के समय में देश की सबसे बड़ी आयु्र्वेदिक और FMCG कंपनियों में से एक है। पतंजलि ने न सिर्फ आयुर्वेदिक दवाओं को फेमस बनाया। बल्कि स्वदेशी उत्पादों के माध्यम से विदेशी कंपनियों को कड़ी चुनौती दी।

विवाद

बाबा रामदेव का सफर विवादों से अछूता नहीं रहा है। उनकी आंदोलनकारी भूमिका, राजनीतिक बयानों और कुछ उत्पादों को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। इसके बाद भी बाबा रामदेव के समर्थकों में कोई कमी नहीं है। आज भी बाबा रामदेव को करोड़ों लोग समाज सुधारक, योग गुरु और स्वदेशी आंदोलन के प्रतीक के रूप में देखते हैं। 

बाबा रामदेव के समर्थकों का मानना है कि बाबा रामदेव ने योग और आयुर्वेद को वैश्विक पहचान दिलाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। बाबा रामदेव के लिए यह सिर्फ उम्र का पड़ाव नहीं बल्कि उस विचारधारा का यात्रा भी है। जिसने स्वास्थ्य, योग और स्वदेशी को करोड़ों लोगों के जीवन का हिस्सा बनाने के काम किया।

प्रमुख खबरें

Bihar में बैंकों की मनमानी पर Samrat सरकार का अल्टीमेटम, खराब Performance पर बंद होगा Govt Deposit

RBI का Rules पर बड़ा प्रहार, 135 Non-Banking कंपनियों का पंजीकरण हुआ रद्द।

Mukesh Ambani का एक फैसला और बाजार में हरियाली, Reliance की तेजी ने निवेशकों को किया खुश।

Gold Price पर दोहरी मार: Profit Booking और US संकेतों से 1.50 लाख के नीचे फिसला सोना