Govindpuri Fire Accident | दिल्ली के गोविंदपुरी में पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

By रेनू तिवारी | Jun 12, 2026

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहाँ शुक्रवार तड़के एक पांच मंजिला आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गोविंदपुरी थाने को तड़के करीब रात 2:24 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। यह हादसा तुगलकाबाद एक्सटेंशन स्थित एक रिहायशी इमारत में हुआ।

इसे भी पढ़ें: Mohammed Siraj को क्यों दिया गया आराम, आंकड़ों ने बताई भारतीय टीम की बड़ी रणनीति

शॉर्ट सर्किट हो सकती है वजह, 2 घायलों की हालत नाजुक

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि हादसे में झुलसे दो अन्य लोगों की हालत अब भी बेहद गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर उन्हें बचाने का प्रयास कर रहे हैं। हादसे के कारणों को लेकर की गई प्रारंभिक जांच से यह संकेत मिला है कि आग संभवतः इमारत के भूतल (Ground Floor) पर बिजली के शॉर्ट सर्किट (Short Circuit) के कारण लगी। शॉर्ट सर्किट के बाद आग ने तेजी पकड़ ली और धुआं ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गया, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। 

प्रमुख खबरें

चक्रवात Arnab का खतरा: Andhra Pradesh ने 20 जिलों के लिए 27 करोड़ रुपये किए मंजूर

उत्तर प्रदेश में 2030-31 तक 500 नए Global Capability Center खोलने की तैयारी

100 करोड़ के कथित घोटाले में DMK नेता महेश पोय्यामोझी की अग्रिम जमानत मद्रास हाईकोर्ट से खारिज

सुलतानपुर की विशेष अदालत ने Rahul Gandhi को मानहानि मामले में बरी किया