मुंबई में एक बहुमंजिला इमारत में लगी आग, 15 लोगों को सांस लेने में दिक्कत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2019

मुंबई। मुंबई में शुक्रवार तड़के एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से वहां रहने वाले 15 लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी, जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उपनगरीय वडाला (पूर्व) के राम नगर में 21 मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर आग लग गई थी।

इसे भी पढ़ें: कालिंदी कुंज स्टेशन के पास लगी भीषण आग, रोकी गई मेट्रो सेवाएं

अधिकारी ने कहा, ‘‘घटना की जानकारी नियंत्रण कक्ष में सुबह तीन बजकर 33 मिनट पर दी गई। दमकल विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और 25 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आग लगने से नौ महिलाओं सहित 15 लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। सभी को इलाज के लिए केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

केईएम अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ)डॉ. श्रीकांत ने बताया किसभीकी हालत स्थिर है। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इसे भी देखें-

प्रमुख खबरें

Loksabha Election 2024| PM Modi ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में डाला वोट, फिर पहुंचे लोगों के बीच

Darsh Amavasya 2024: दर्श अमावस्या पर पितरों की शांति के लिए करें पिंडदान, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

गृह मंत्री Amit Shah ने डाला वोट, दूसरे चरण में इन सीटों पर हो रही वोटिंग

Loksabha Election 2024| तीसरे चरण के लिए मतदान जारी, 12 राज्यों की इन सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेगी जनता