दिल्ली के सदर बाजार से 850 किलोग्राम पटाखे जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 03, 2021

नयी दिल्ली| मध्य दिल्ली के सदर बाजार से 850 किलोग्राम से ज्यादा पटाखे जब्त किए गए हैं। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

इसे भी पढ़ें: इस दिवाली केवल हरित पटाखों को ही अनुमति : कर्नाटक सरकार

बयान के मुताबिक, टीम हरियाणा के विक्रेताओं के वेश में पहुंची, जो दिल्ली से पटाखे खरीदना चाहते थे। टीम सदर बाजार में तेलीवाड़ा के महावीर बाजार में स्थित गोदाम पहुंची और बिहार निवासी मोहम्मद एजाज से मुलाकात की।

बयान में बताया गया है कि मौके पर पहुंचने के बाद उन्हें करीब 879 किलोग्राम पटाखे मिले, जिन्हें दो कमरों में रखा गया था। बयान में बताया गया है कि टीम ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस को जब्त किए गए पटाखें सौंपे गए और कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में दिवाली पर पटाखों पर रोक के खिलाफ याचिका पर शीर्ष अदालत करेगी सुनवाई

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर