यूनान में तेज हवा से भड़की जंगल की आग को बुझाने में जुटे दमकलकर्मी, 18 शव मिले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2023

एलेक्जेंड्रोपोलिस। कई दिनों से जंगल की आग से जूझ रहे यूनान में दमकल कर्मियों को मंगलवार को 18 लोगों के जले हुए शव मिले, जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे प्रवासी थे और तुर्की की सीमा पार कर पूर्वोत्तर यूनान के उस इलाके में आए थे, जहां कई दिनों से जंगलों में आग लगी हुई है। एलेक्जेंड्रोपोलिस शहर के पास ये शव तब मिले, जब सैकड़ों दमकलकर्मी तूफानी हवाओं के बीच देश भर में जंगल की आग की दर्जनों घटनाओं पर काबू पाने की मशक्कत में जुटे हैं।

उल्लेखनीय है कि 2017 के बाद जंगल की आग से होने वाली क्षति के मामले में 2022 दूसरा सबसे खराब वर्ष रहा। अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता आयोनिस आर्टोपियोस ने कहा कि यूनान में पुलिस ने इन 18 शवों की पहचान करने के लिए देश की आपदा पीड़ित पहचान टीम को सक्रिय कर दिया है। ये शव अवंतास क्षेत्र में एक झोपड़ी के पास पाए गए थे। यूनान की राष्ट्रपति कैटरीना सकेलारोपोलू ने एक बयान में इन मौतों पर दुख जाहिर किया।

प्रमुख खबरें

Toxic के फ्लॉप होने के बाद क्या सोच रहे हैं Yash? दोस्त ने बताया अभिनेता का हाल

Iran vs US Conflict: जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर ईरान का Missile Attack, खाड़ी में गहराया युद्ध का खतरा

Nitin Nabin-CM Dhami ने Haldwani में किया BJP का बड़ा मंथन, संगठन मजबूती पर जोर

Iran vs US Tension: जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर Iran का Missile Attack, बढ़ सकता है युद्ध का खतरा