कनाडा में आग लगने से दो गिरजाघर जलकर खाक, मामले की जांच कर रही जांचकर्ता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2021

ऑलिवर (कनाडा)। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में दो रोमन कैथोलिक गिरजाघर जलकर खाक हो गए। कनाडा के राष्ट्रीय पुलिस बल ने यह जानकारी दी। ‘रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस’ (आरसीएमपी) ने बताया कि गश्त पर निकले अधिकारियों ने पेंटिक्टन इंडियन बैंड रिजर्व के ‘सेक्रेड हार्ट चर्च’ से सोमवार सुबह आग की लपटें निकलती देखी। अधिकारियों के घटनास्थल तक पहुंचने तक पूरे गिरजाघर में आग फैल गई थी।

इसे भी पढ़ें: न्यूयॉर्क में डेल्टा कोरोना वैरिएंट का कहर, 6 प्रतिशत से अधिक मामलों में हुई पुष्टि

इसके दो घंटे से भी कम समय बाद ब्रिटिश कोलंबिया के ऑलिवर में आरसीएमपी को ‘सेंट जॉर्जी चर्च’ में आग लगने की जानकारी मिली। यह गिरजाघर ओसोयूस इंडियन बैंड रिजर्व में स्थित है। आरसीएमपी ने बताया कि दोनों गिरजाघर जलकर खाक हो गए हैं और जांचकर्ता मामले की जांच कर रहे हैं। सर्जेंट जैसन बायदा ने एक बयान में कहा कि आरसीएमपी हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच करेगा। सभी तथ्यों तथा सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हम अभी कोई कयास नहीं लगाना चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती

NIA पूछताछ के बाद Sabina Yasmin का आरोप, राजनीतिक बदले की भावना से बनाया जा रहा निशाना