Afghan सीमा पर Iranian सेना, तालिबान के बीच गोलीबारी; पानी पर अधिकार को लेकर विवाद बढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2023

ईरान और अफगानिस्तान के बीच हेलमंद नदी के पानी पर अधिकार को लेकर जारी विवाद के बीच तालिबान और ईरान के सुरक्षा बलों में शनिवार को गोलीबारी हुई। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘आईआरएनए’ ने देश के उप पुलिस प्रमुख जनरल कासिम रेजाई के हवाले से कहा कि तालिबान ने ईरान के सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत तथा अफगानिस्तान के निमरोज प्रांत की सीमा पर शनिवार सुबह गोलीबारी शुरू कर दी। समाचार एजेंसी के मुताबिक, गोलाबारी में ‘‘कई लोग हताहत हुए हैं और संपत्ति को गंभीर नुकसान भी पहुंचा है।’’

इस महीने की शुरुआत में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने तालिबान को हेलमंद नदी पर ईरान के जल क्षेत्र के अधिकारों का उल्लंघन नहीं करने की चेतावनी दी थी। रईसी की टिप्पणी ईरान में पानी के बारे में लंबे समय से जारी चिंताओं पर सबसे तीखी टिप्पणी थी। इस बीच, अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी ने हेलमंद नदी के पानी के अधिकार पर चर्चा करने के लिए अफगानिस्तान में एक ईरानी दूत से मुलाकात की।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत