मेक्सिको सिटी में दो प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच हुई गोलीबारी, छह लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2020

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको सिटी की पुलिस ने कहा कि दो प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच हुई गोलीबारी की घटना में छह लोगों की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। शहर के अभियोजन कार्यालय ने रविवार को कहा कि सिटी के उत्तरी भाग में एक व्यापारिक प्रतिष्ठान के बाहर गोलीबारी की घटना हुई। हालांकि, गोलियां चलने के कारण आसपास के व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी नुकसान पहुंचा। पुलिस ने कहा कि शनिवार को हुई गोलीबारी में हमलावरों ने एक खाद्य और पेय प्रतिष्ठान के बाहर लोगों के एक समूह पर गोलियां चलाईं और आग लगा दी।

इसे भी पढ़ें: मेक्सिको के एक बार में गोलीबारी, चार महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि पीड़ितों ने भी जवाबी गोलीबारी की क्योंकि कथित हमलावर की कार पर भी गोली के कई निशान थे। पुलिस ने कहा कि वाहन में से एक बंदूक भी बरामद की गई और कार में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ पीड़ितों का भी आपराधिक रिकॉर्ड है। वहीं, अखबार ईआई यूनिवर्सल की खबर के मुताबिक, हमलावरों ने पुलिस को बताया कि उन्हें एक अन्य गिरोह ने भेजा था।

प्रमुख खबरें

UP Police Bharti 2026: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का बदला नियम, निगेटिव मार्किंग समाप्त, जानिए क्या है नया अपडेट

Arbaaz Khan से तलाक पर मिली थी खूब आलोचना, पर खुद के फैसले पर कायम! Malaika Arora ने बताई जिंदगी की कड़वी सच्चाई

Chitrangda Singh ने Dhurandhar के हिंसक दृश्यों को ठहराया सही! कहा - कभी-कभी हम हो जाते हैं ज़्यादा जजमेंटल

Uttar Pradesh Horror | संपत्ति के लालच में क्रूरता! पांच साल बंधक, भूखे पेट मौत, रिटायर्ड रेलवेकर्मी और दिव्यांग बेटी की भयावह कहानी