मेक्सिको के एक बार में गोलीबारी, चार महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत

सरकारी अभियोजकों ने कहा कि जराल डेल प्रोग्रेसो शहर के निकट स्थित बार में गोलियों से छलनी शव मिले। यह इलाका मिकोआकैन राज्य की सीमा के निकट है और यही जालिस्को गिरोह के लिए घुसपैठ का स्थल है जो गुआनाजुआटो में आना चाहता है।
मेक्सिको सिटी। गुआनाजुआटो के एक बार में रविवार को एक बंदूकधारी ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में चार महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत हो गई। सरकारी अभियोजकों ने कहा कि जराल डेल प्रोग्रेसो शहर के निकट स्थित बार में गोलियों से छलनी शव मिले। यह इलाका मिकोआकैन राज्य की सीमा के निकट है और यही जालिस्को गिरोह के लिए घुसपैठ का स्थल है जो गुआनाजुआटो में आना चाहता है।
इसे भी पढ़ें: न्यूयॉर्क में फिर से कोरोना का कहर, एक दिन में आये 1 हजार से ज्यादा नये मामले
स्थानीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक मृतकों में से चार महिलाएं हैं जो संभवत: बार में काम करती थीं। इस हमले के पीछे कारण पता नहीं चल पाया है हालांकि इसे अंजाम देने के पीछे मादक पदार्थ गिरोहों का हाथ होने के संकेत मिले हैं।
अन्य न्यूज़













