सलमान के आवास के बाहर गोलीबारी मामला: दो आरोपियों को 30 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

By रेनू तिवारी | Apr 27, 2024

 मुंबई। मुंबई की एक अदालत ने बांद्रा में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी के मामले में पंजाब से गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को शुक्रवार को 30 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। सुभाष चंद्र (37) और अनुज थापन (32) को मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। अपराध शाखा ने बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया था। दोनों पर गोलीबारी करने वालों को कथित तौर पर हथियार और कारतूस मुहैया कराने का आरोप है।

इसे भी पढ़ें: 'यह काफी आत्मघाती है...', ऋचा चड्ढा ने हीरामंडी में अपने किरदार के बारे में किया खुलासा

पुलिस ने आरोप लगाया है कि चंद्र और थापन गोलीबारी करने वालों सागर पाल और विक्की गुप्ता को 15 मार्च को दो देशी पिस्तौल और 38 कारतूस सौंपने के लिए पनवेल (मुंबई के पास रायगढ़ जिले में) आए थे। एक अदालत ने पाल (21) और गुप्ता (24) की पुलिस हिरासत 29 अप्रैल तक बढ़ा दी। पुलिस ने इन चारों आरोपियों के अलावा जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को मामले में वांछित आरोपी घोषित किया है। आरोपियों की ओर से पेश वकील अजय दुबे ने दलील दी कि चंद्र और थापन ने अन्य आरोपियों को हथियार उपलब्ध नहीं कराए थे या पनवेल नहीं गए थे और उनका बिश्नोई गिरोह से कोई संबंध नहीं था।

इसे भी पढ़ें: Parineeti Chopra ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैंने ब्रांड खो दिए' मैंने इवेंट नहीं किए..'

उन्होंने कहा कि उनके मुवक्किलों के खिलाफ सभी आरोप निराधार हैं और उन्हें मामले में फंसाया गया है। गुप्ता और पाल 14 अप्रैल की सुबह बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट में खान के आवास के बाहर गोलीबारी के बाद मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे। आरोपियों को 16 अप्रैल को गुजरात के कच्छ जिले के माता नो मध गांव से पकड़ा गया था। बाद में, मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने गोलीबारी में कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए हथियारों को बरामद करने के लिए एक तलाशी अभियान के दौरान गुजरात में तापी नदी से दो पिस्तौल, मैगजीन और गोलियां बरामद कीं।

प्रमुख खबरें

Shreyas Iyer ने Japan की मेहमाननवाजी को बताया शानदार, ऐतिहासिक T20I को लेकर दिखे उत्साहित

1 करोड़ की धोखाधड़ी और 86 SIM जब्त, Odisha Police ने पकड़ा Online Betting गैंग

Gautam Gambhir ने गृह मंत्री Amit Shah से की मुलाकात, मार्गदर्शन के लिए जताया आभार

हाथ में हथियार, आंखों में गुस्सा और पानी के अंदर एक्शन, MYSAA Teaser में छाईं Rashmika Mandanna