अमेरिका के वॉलमार्ट स्टोर में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, एक महिला घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2020

न्यू ऑर्लीन्स। न्यू ऑर्लीन्स स्थित वॉलमार्ट स्टोर में सोमवार शाम हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक महिला घायल हुई है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। उन्होंने उसकी पहचान उजागर करने या कोई अन्य जानकारी देने से इनकार कर दिया है।

न्यू ऑर्लीन्स पुलिस विभाग ने बताया कि एक अधिकारी ने मदद के लिए कुछ अधिकारियों को जेनटीली जिला स्थित वॉलमार्ट में बुलाया। बयान में कहा कि दुकान में सुरक्षा कर्मी के तौर पर काम कर रहे पुलिस अधिकारी ने संदिग्ध को पकड़ रखा था।

इसे भी पढ़ें: ट्रम्प ने ईरान को दी चेतावनी, कहा- अगर कुछ भी किया तो 52 ईरानी अड्डों को करेंगे तबाह

रिपोर्ट के अनुसार एक व्यक्ति की मौत गोली लगने से मौके पर ही हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना में घायल हुई महिला की हालत अब स्थिर है। गोलीबारी का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

प्रमुख खबरें

Thane में घर के नीचे खजाना निकालने के नाम पर महिला से 5.6 लाख रुपये की ठगी

Pitru Paksha में नए कपड़े और सामान की खरीदारी अशुभ क्यों, धार्मिक परंपरा और मान्यताओं के नियम

Asian Games में Sawan Barwal ने मैराथन में जीता रजत पदक, बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Prabhasakshi NewsRoom: NDA के भीतर नया संग्राम, Jitan Ram Manjhi बोले- SC-ST MPs को संसद में बोलने के लिए ज्यादा समय मिले