मेक्सिको के एक बार में गोलीबारी, चार महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2020

मेक्सिको सिटी। गुआनाजुआटो के एक बार में रविवार को एक बंदूकधारी ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में चार महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत हो गई। सरकारी अभियोजकों ने कहा कि जराल डेल प्रोग्रेसो शहर के निकट स्थित बार में गोलियों से छलनी शव मिले। यह इलाका मिकोआकैन राज्य की सीमा के निकट है और यही जालिस्को गिरोह के लिए घुसपैठ का स्थल है जो गुआनाजुआटो में आना चाहता है। 

इसे भी पढ़ें: न्यूयॉर्क में फिर से कोरोना का कहर, एक दिन में आये 1 हजार से ज्यादा नये मामले

स्थानीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक मृतकों में से चार महिलाएं हैं जो संभवत: बार में काम करती थीं। इस हमले के पीछे कारण पता नहीं चल पाया है हालांकि इसे अंजाम देने के पीछे मादक पदार्थ गिरोहों का हाथ होने के संकेत मिले हैं।

प्रमुख खबरें

Battle of Begums का चैप्टर क्लोज! एक हुईं दुनिया से रुखसत, एक सत्ता से दूर, 34 साल की लड़ाई में तिल-तिल तबाह होता रहा बांग्लादेश

Shafali Verma की ICC T20I रैंकिंग में बड़ी छलांग, टॉप-6 में हुई एंट्री

सीटों पर धोखा: Ramdas Athawale बोले- BJP ने किया विश्वासघात, अकेले लड़ेंगे BMC चुनाव

Hardik pandya टेस्ट में लौटे तो भारत होगा और मजबूत! उथप्पा ने सुझाया नंबर 7 का रास्ता