जम्मू कश्मीर के शोपियां में गोलीबारी की घटना, आम नागरिक की गोली लगने से हुई मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2021

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को गोलीबारी की घटना में एक आम नागरिक की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटना दक्षिण कश्मीर के शोपियां के जैनापोरा इलाके की है। व्यक्ति की पहचान शाहिद अहमद के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है और आगे के विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के एक जंगल में सेना और पुलिस के संयुक्त तलाशी दल पर रविवार को आतंकवादियों ने गोलीबारी की जिसमें तीन सुरक्षाकर्मी और सुरक्षा बलों द्वारा गिरफ्तार किया गया एक पाकिस्तानी आतंकवादी घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि मेंढर के भट्टा दुर्रियां जंगल से भारी गोलीबारी और विस्फोट की खबरें हैं। मेंढर के साथ राजौरी जिले के थानामंडी और पुंछ के सुरनकोट के समीप के जंगलों में आतंकवादियों की धर पकड़ के लिए बड़े पैमाने पर तलाश अभियान चलाया जा रहा है। अभियान रविवार को 14वें दिन भी जारी रहा। इससे पहले 11 अक्टूबर और 14 अक्टूबर को सुरनकोट और मेंढर में अलग-अलग घटनाओं में नौ सैन्यकर्मियों की मौत हो चुकी है।  

प्रमुख खबरें

PM Modi का ऐलान: Make in India का अगला चरण अब Semiconductor क्रांति, विकसित भारत का रोडमैप

Round of 16 में Portugal, पर Ibrahimovic ने Ronaldo की भूमिका पर सवाल उठाए: सिर्फ नाम पर खेल रहे

विदेशी महिलाओं से Gang-Rape: Deputy PM Ishaq Dar का पोता गिरफ्तार, Pakistan की दुनिया भर में हुई फजीहत।

Bihar के लाल Vaibhav Sooryavanshi का Team India में डेब्यू, सचिन का तोड़ा रिकॉर्ड