Assam-Arunachal border पर फायरिंग, दो लोगों की मौत, तीन के लापता होने की खबर

By अंकित सिंह | Jun 05, 2023

असम के धेमाजी जिले में अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर सोमवार को कथित गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक (एसपी) रंजन भुइयां ने गोलीबारी की घटना पर संज्ञान लेते हुए बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान चलाया जाना था। हालांकि, जब कुछ ग्रामीण कार्यक्रम की व्यवस्था करने गए तो कथित बदमाशों ने उन पर गोलियां चला दीं।

 

इसे भी पढ़ें: Gadkari ने असम में दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी


एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई

पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि पौधरोपण अभियान के लिए सात ग्रामीण सुबह व्यवस्था करने गए हैं। हालांकि, वे फायरिंग की चपेट में आ गए। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गोली लगने से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें धेमाजी सिविल अस्पताल पहुंचाया। इन तीनों में से एक की वहीं मौत हो गई। भुइयां ने कहा कि तीन अन्य लापता हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान बोगा चुटिया और मोनिटू गोगोई के रूप में हुई है। हमारी जांच चल रही है।

 

इसे भी पढ़ें: 9 years of Modi Govt: असम में भाजपा का मेगा प्लान, करेगी 14 जनसभाएं, कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल


दोनों राज्यों में हैं विवाद

स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना को अरुणाचल प्रदेश के असामाजिक तत्वों ने अंजाम दिया है क्योंकि इलाके में अंतरराज्यीय सीमा को लेकर विवाद है। असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच 804 किलोमीटर लंबी साझी सीमा है और दोनों पक्ष सीमा विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत कर रहे हैं। सीमा विवाद को सुलझाने के लिए 20 अप्रैल को नयी दिल्ली में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने सहमतिपत्र पर हस्ताक्षर किये थे।

प्रमुख खबरें

Election Commission ने AAP को चुनाव प्रचार गीत को संशोधित करने को कहा, पार्टी का पलटवार

Jammu Kashmir : अनंतनाग लोकसभा सीट के एनपीपी प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए पिता से लिये पैसे

Mumbai में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चिकित्सक समेत सात आरोपी गिरफ्तार

‘आउटर मणिपुर’ के छह मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान