टीडीएस अदा करने में देरी पर फिरोज नाडियाडवाला को तीन महीने की सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2019

मुंबई। नगर की एक अदालत ने वित्त वर्ष 2009-10 के लिए स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) के रूप में 8.56 लाख रूपये अदा करने में देरी के लिए फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला को तीन महीने के कठोर कारावास की सजा सुनायी है। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट आर एस सरकाले ने नाडियाडवाला को आयकर कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत अपराध का दोषी पाया और उन्हें तीन महीने के कठोर कारावास की सजा सुनायी। 8.56 लाख रूपये टीडीएस अदा करने में देरी का यह मामला वित्त वर्ष 2009-10 का है।

‘हेरा फेरी’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों के निर्माण के लिए पहचाने जाने वाले नाडियाडवाला के खिलाफ एक आयकर अधिकारी ने मार्च 2014 में शिकायत दर्ज करायी थी। अधिकारी ने आरोप लगाया कि फिल्म निर्माता ने निर्धारित अवधि के भीतर टीडीएस राशि अदा नहीं करने का वास्तविक कारण नहीं बताया।

प्रमुख खबरें

Bangladesh ने UN में कहा- हम मुस्लिमों से परेशान, पूरा भारत हैरान!

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार