मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन बहुत उल्लेखनीय रहे: निशंक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2019

देहरादून। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सोमवार को कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों में तीन तलाक और जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को समाप्त करने जैसे कई ऐतिहासिक निर्णय लिये। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर उसका रिपोर्ट कार्ड देते हुए निशंक ने यहां संवाददाताओं सेकहा, ‘‘ इस छोटी सी अवधि में दशकों से लटके पड़े विवादास्पद मसलों का समाधान किया गया और यह निश्चित रूप से हर तरह से उल्लेखनीय है।’’

इसे भी पढ़ें: देश की अर्थव्यवस्था मंदी के दौर से गुजर रही सरकार ऐसे समय में मना रही 100 दिनों का जश्न: भाकपा

हरिद्वार से लोकसभा सांसद निशंक ने कहा कि आर्थिक मोर्चे पर भी दस अग्रणी बैंकों के विलय का एक बड़ा निर्णय लिया गया जो सरकार के सुधारवादी दृष्टिकोण को दिखाता है। उन्होंने चंद्रयान-दो का भी जिक्र किया और कहा कि यह भारत के चंद्र मिशन की दिशा में एक बड़ा कदम है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश

Aishwary Tomar, Niraj Kumar और Rudrankksh Patil की भारतीय Shooting Team ने जीता Silver

मणिपुर में फिर 6 महीने AFSPA, नागालैंड के 9 जिले अशांत क्षेत्र घोषित, MHA ने जारी की अधिसूचना

Asian Games 10000m Race में Gulveer Singh ने जीता Silver Medal