दिल्ली शराब नीति मामले में पहली गिरफ्तारी, CBI ने आरोपी विजय नायर को किया अरेस्ट, बीजेपी बोली- जल्द पूरी होगी सिसोदिया-केजरीवाल की तमन्ना

By अभिनय आकाश | Sep 27, 2022

दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल विनय सक्सेना को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। वहीं एलजी का आबकारी नीति हो या अन्य मुद्दे ताबड़तोड़ एक्शन भी जारी है। वहीं आज हाई कोर्ट की तरफ से आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना के खिलाफ आपत्तिजनक बयानों और विवादित पोस्ट को हटाने के लिए कहा है। अब दिल्ली शराब नीति मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। दिल्ली की आबकारी नीति मामले में पहली गिरफ्तारी हुई है। आरोपी विजय नायर को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें: Dussehra 2022: दिल्ली के एफीजी मेकर्स को रावण का पुतला बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया से मिला खास ऑर्डर

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि जय नायर की गिरफ़्तारी शराब घोटालें का हर सच सामने लेकर आएगी। विजय नायर के तार सीएम केजरीवाल तक जाते है। शराब घोटाले से लेकर , पंजाब के अवैध लेनदेन तक सब की हैंड्लिंग विजय नायर करता था। मिश्रा ने ट्वीट करते हुए कहा कि दिल्ली के साथ धोखा करने वालों का अंत निश्चित है।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय