लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, दिल्ली कार्यालय में जेपी नड्डा की बड़ी बैठक

JP nadda meeting
ANI
अंकित सिंह । Sep 27 2022 4:33PM

माना जा रहा है कि जेपी नड्डा की ओर से इस तरह की बैठक लगातार की जाएगी। जेपी नड्डा ने वहां मौजूद नेताओं से बातचीत की और चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा भी की। जेपी नड्डा का इस बात पर जोर रहा कि चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को किस तरह से मजबूत किया जाए।

2024 चुनाव को लेकर भाजपा अपनी तैयारियों में जुट चुकी है। दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यालय में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक बड़ी बैठक की है। जेपी नड्डा ने पहले राज्य के प्रभारियों के साथ बैठक की। उसके बाद लोकसभा प्रभास योजना की भी समीक्षा की। जेपी नड्डा की इस बैठक में संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी मौजूद रहे। जेपी नड्डा के साथ प्रभारियों की बैठक के में मंगल पांडे, तरुण चुग अरुण सिंह, विनोद तावड़े, प्रकाश जावड़ेकर, संबित पात्रा जैसे कई नेता मौजूद रहे। माना जा रहा है कि जेपी नड्डा की ओर से इस तरह की बैठक लगातार की जाएगी। जेपी नड्डा ने वहां मौजूद नेताओं से बातचीत की और चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा भी की। जेपी नड्डा का इस बात पर जोर रहा कि चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को किस तरह से मजबूत किया जाए। 

इसे भी पढ़ें: 'बिहार भाजपा के अध्यक्ष बनेंगे सुशील मोदी', ललन सिंह के दावे पर पूर्व डिप्टी सीएम ने किया पलटवार

वर्तमान में देखे तो जेपी नड्डा का पूरा ध्यान दक्षिण की ओर भी दिखाई दे रहा है। दक्षिण में भाजपा उत्तर भारत की तुलना में थोड़ी कमजोर है। यही कारण है कि दक्षिण भारत पर पार्टी ने पूरा फोकस किया हुआ है। हाल में ही जेपी नड्डा ने तमिलनाडु और केरल का दौरा किया था। इसके बाद वे सीधे दिल्ली लौटे और आज उन्होंने बड़ी बैठक की। जेपी नड्डा का यह बैठक गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव को लेकर भी महत्वपूर्ण है। साथ ही साथ इस बैठक में राजस्थान के भीतर कांग्रेस में जो उठापटक हुई है, उस पर भी चर्चा हुई होगी। कुछ दिन पहले ही भाजपा की ओर से 2024 चुनाव को लेकर प्रभारियों की घोषणा की गई थी। मंगल पांडे को पश्चिम बंगाल, प्रकाश जावड़ेकर को केरल तो विजय रूपानी को पंजाब भेजा गया था। इसके अलावा बिहार में विनोद तावडे को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

इसे भी पढ़ें: सीआर पाटिल का दावा, नवंबर अंत तक समाप्त हो जाएंगे गुजरात विधानसभा चुनाव

2024 भाजपा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। 2024 को लेकर विपक्ष ने अभी से ही मोर्चाबंदी शुरू कर दी है। यही कारण है कि भाजपा ने भी अपनी सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने भी हाल में ही बिहार का दौरा किया था। अमित शाह ने वहां पार्टी के नेताओं को 2024 के चुनाव में 32 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य दिया है। वहीं, अमित शाह अब चार अक्टूबर को जम्मू कश्मीर के दौरे पर भी जा रहे हैं। अमित शाह का यह दौरा भी काफी अहम माना जा रहा है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव के बाद भाजपा के लिए मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी एक बड़ी चुनौती है। 2023 के आखिर में इन राज्यों में चुनाव होंगे। मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है। वहीं, कांग्रेस राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सत्ता में है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़