बिहार में कोविड-19 से मौत का पहला मामला, कतर से लौटे व्यक्ति ने पटना के एम्स में दम तोड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2020

पटना। पटना शहर स्थित एम्स में कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीजकी मौत हो गयी। राज्य में कोविड-19 से मौत का यह पहला मामला है। बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने रविवार को बताया कि पटना एम्स में कोराना वायरस से संक्रमित एक मरीज की कल सुबह मौत हो गई। उन्होंने बताया कि एम्स में भर्ती कोरोना वायरस संक्रमित एक अन्य मरीज को पृथक रखा गया है।

पटना एम्स के निदेशक डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि 38 वर्षीय यह मरीज कतर से आया था और उसके गुर्दों ने काम करना बंद कर दिया था। बिहार के मुंगेर जिला निवासी इस मरीज को गत 20 मार्च को पटना एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। पटना एम्स के अधीक्षक डॉ. सी एम सिंह ने बताया कि उक्त मरीज के नमूनों को जांच के लिए 20 मार्च को ही आरएमआरआई भेजा गया था पर जांच रिपोर्ट उसकी मौत के बाद कल शाम को प्राप्त हुई थी। उन्होंने बताया कि पटना एम्स में वर्तमान में कोरोना वायरस के संदिग्ध छह मरीज भर्ती है जिनकी जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। जिस मरीज की कल मौत हुई, उसकी रिपोर्ट आने से पहले ही, पटना एम्स प्रशासन द्वारा उसके शव को परिजनों को सौंप दिये जाने के बार में पूछने पर पटना एम्स के उपाधीक्षक डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि पूर्व में निर्धारित मानक के अनुसार शव को अंतिम संस्कार के लिए मृतक के परिजनों को सौंपा गया था। उन्होंने बताया कि उक्त मरीज का इलाज कर रहे सभी अस्पताल कर्मियों की जांच करवाये जाने के साथ नए मानक के तहत कोरोना वायरस संदिग्ध मरीजों के लिए अलग-अलग कमरे की व्यवस्था की गयी है।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court ने CMRL रिश्वत मामले में Pinarayi Vijayan पर FIR दर्ज करने का दिया आदेश

CTI ने PM Modi को लिखा पत्र, त्योहारों में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन रोकने की मांग

Vaishno Devi Yatra का बुलावा आते ही दूर होने लगती हैं रुकावटें और बनते हैं काम

Goa में 27 लाख देकर फर्जी अफसर बना शख्स, Excise Department की कुर्सी पर बैठते ही धराया