फ्रांस में भारत के कोरोना वायरस के स्वरूप वाला पहला मामला सामने आया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2021

पेरिस। फ्रांस ने भारत में फैले कोरोना वायरस के स्वरूप वाला पहला मामला सामने आने की पुष्टि की है। फ्रांस में वायरस के नए स्वरूप का मामला ऐसे वक्त आया है जब राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने देश में अर्थव्यवस्था को फिर से गति देने को लेकर छह महीने की पाबंदी के बाद चरणबद्ध तरीके से कुछ गतिविधियों को इजाजत के लिए राष्ट्रीय योजना का जिक्र किया है।

इसे भी पढ़ें: भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में से 73 प्रतिशत मामले 10 राज्यों में सामने आए

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार रात कहा कि दक्षिणी फ्रांस के बचेस डू रोने और लोत एत गारोने क्षेत्र में तीन लोगों के वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। तीनों लोगों ने पिछले दिनों भारत की यात्रा की थी। मंत्रालय ने कहा कि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। फ्रांस ने भारत तथा संक्रमण के प्रसार वाले अन्य देशों से आने वाले लोगों के संबंध में पिछले सप्ताह नियंत्रण की घोषणा की थी।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2026 में हिस्सा नहीं लेगा ईरान, सुरक्षा का दिया हवाला

UN Security Council के प्रस्ताव पर भड़का Iran, अन्यायपूर्ण बताकर दी स्थायी दाग लगने की चेतावनी

Assam Elections से पहले जुबानी जंग तेज, CM Himanta बोले- पवन खेड़ा का अंतिम संबोधन जेल में होगा

LPG Crisis पर विपक्ष का हंगामा, Kangana Ranaut बोलीं- ये जनता को गुमराह करने की साजिश है