भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में से 73 प्रतिशत मामले 10 राज्यों में सामने आए

 corona virus

देश में कोविड-19 संक्रमण के एक दिन में सामने आए नए मामलों में से 73.05 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत 10 राज्यों में सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 3,86,452 नए मामले सामने आए हैं, जो अब तक के सर्वाधिक दैनिक मामले हैं।

नयी दिल्ली। देश में कोविड-19 संक्रमण के एक दिन में सामने आए नए मामलों में से 73.05 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत 10 राज्यों में सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 3,86,452 नए मामले सामने आए हैं, जो अब तक के सर्वाधिक दैनिक मामले हैं। इसी के साथ देश में अब तक कुल 1,87,62,976 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिन राज्यों में संक्रमण के नए मामलों के 73.05 प्रतिशत मामले सामने आए हैं, उनमें कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और राजस्थान भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: नौकरशाही के जरिये कोविड नियंत्रण का मुख्यमंत्री योगी का प्रयोग असफल : भाजपा विधायक

महाराष्ट्र में सर्वाधिक नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में 66,159, इसके बाद केरल में 38,607 और उत्तर प्रदेश में 35,104 नए मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 19 लाख से अधिक (19,20,107) नमूनों की जांच की गई है। देश में यह एक दिन में की गई सर्वाधिक जांच हैं। देश में अभी 31,70,228 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है, जो देश में संक्रमण के कुल मामलों का 16.90 प्रतिशत है। संक्रमण के कुल उपचाराधीन मामलों में एक दिन में 85,414 मामलों की बढ़ोतरी हुई है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मामलों में से 78.18 प्रतिशत मामले 11 राज्यों- महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, केरल, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और बिहार-में सामने आए हैं।

इसे भी पढ़ें: भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों के साथ ब्रिटेन जा सकते हैं ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर: ग्लेन मैक्सवेल

उसने कहा,‘‘राष्ट्रीय मृत्युदर गिर रही है और इस समय यह 1.11 प्रतिशत है।’’ पिछले 24 घंटे में 3,498 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 77.44 प्रतिशत मौतें 10 राज्यों में हुई है। इस दौरान महाराष्ट्र में सर्वाधिक 771 और इसके बाद दिल्ली में 395 लोगों की मौत हुई है। भारत में एक दिन में 2,97,540 लोग बीमारी से ठीक हुए है और अब तक स्वस्थ हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,53,84,418 हो गई है, जिनमें से 76.61प्रतिशत लोग 10 राज्यों में हैं। मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं स्नायु विज्ञान संस्थान ने महामारी के दौरान मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निपटने और मनोसामाजिक समर्थन देने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है, जो चौबीसों घंटे सेवा में है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़