मध्यप्रदेश में कोरोना से पहली मौत, अब तक 15 कोरोना संक्रमित मरीज मिले

By दिनेश शुक्ल | Mar 25, 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमण से पहली मौत बुधवार को हो गई। इंदौर के एमवाय अस्पताल में 65 वर्षीय महिला का इलाज चल रहा था। आज ही केवल इस महिला की कोरोनावायरस पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। 65 वर्षिय यह महिलाजैन की रहने वाली थी। यह महिलाजैन के जिस इलाके में रहता था, उसने पहले ही प्रशासन द्वारा सील कर दिया था। मृतक महिला के घर वालों को भी आइसोलेटेड किया गया है। जानकारी के अनुसार मृतक महिला को 22 मार्च को जैन के एक चैरिटेबल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। भर्ती के समय मृतक को एक दिन पहले सर्दी और खांसी की शिकायत बताई गई थी। उसी दिन मृतक को माधवनगर अस्पताल में जाँच के दौरान कोरोना के लक्षण पाए जाने पर इंदौर के एमवाय अस्पताल भेज दिया गया था।

यह भी पढ़ें: बाजार में एक दिन में एक दशक की सबसे बड़ी तेजी, सेंसेक्स 1862 अंक उछला

प्रदेश में बुधवार को इंदौर और उज्जैन में भी कोरोनावायरस के गंभीर रोगी मिले हैं। इंदौर में पॉजिटिव मिले 4 मरीजों में 2 दोस्त हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग जो पिछले दिनों वैष्णना देवी के दर्शन कर लौटे हैं। स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक भोपाल और जबलपुर के बाद ग्वालियर और शिवपुरी में भी कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। जिसके बाद दोनों जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इससे पहले भोपाल और जबलपुर में कर्फ्यू लगाया गया था। पांच जिलों के छह शहरों में मंगलवार से 31 मार्च तक कर्फ्यू लगा दिया गया है।


मध्यप्रदेश में छह जिलों में कोरोना संक्रमण पहुंच गया है। प्रदेश में भी कोरोना के 15 केस मिले हैं। जिसमें जबलपुर में 5, ग्वालियर में 1, शिवपुरी में 1, भोपाल में 2, इंदौर में 5 और उज्जैन में 1 केस है। वहीजैन की रहने वाली 65 वर्षीय महिला की मौत के बाद देश में जहाँ कोरोना के कारण यह 12 वीं मौत है तो वही मध्यप्रदेश में पहली बार।

दूसरी ओर प्रदेश की राजधानी भोपाल में पॉजिटिव पाई गई महिला और उसके पिता के अलावा उनके परिवार के अन्य सदस्यों की जांच रिपोर्ट निग आई।] इसके साथ ही भोपाल में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या दो हो गई है और दोनो एक ही परिवार के हैं। राजधानी भोपाल और जबलपुर शहर में मंगलवार सुबह से कर्फ्यू लगाया गया है। वहीं, ग्वालियर, शिवपुरी और छतरपुर जिले के खजुराहो और राजनगर में शाम शाम से कर्फ्यू हो गया है।

प्रमुख खबरें

IPL 2024: रुतुराज गायकवाड़ ने विराट कोहली से छीनी Orange cap, जसप्रीत बुमराह के सिर सजी पर्पल कैप

London Mayor Election: लंदन का मेयर कौन? आज भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला, सादिक खान को चुनौती दे रहे दिल्ली के तरुण गुलाटी

लॉन्च होने जा रही Bajaj Pulsar NS400, जानें क्या होगा खास और कितनी है कीमत

झारखंड कांग्रेस का X अकाउंट क्यों कर दिया गया सस्पेंड? जानें कौन सा फेक वीडियो पोस्ट करने पर गिरी गाज