मध्य प्रदेश में पहला चुनाव परिणाम रात दस बजे के बाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2019

भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनावों की बृहस्पतिवार को होने वाली मतगणना में राज्य का पहला लोकसभा चुनाव परिणाम रात दस बजे के बाद आने की उम्मीद है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वी एल कांताराव ने बताया कि प्रदेश में उम्मीदवारों की संख्या और मतगणना के राउंड की संख्या को देखते हुए प्रदेश में पहला परिणाम रात लगभग दस बजे के बाद मिलने की उम्मीद है। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि 51 जिला मुख्यालय पर बनाये गये 51 मतगणना स्‍थलों पर कुल 292 मतगणना कक्षों में मतगणना होगी। 

इसे भी पढ़ें: विपक्ष पर अमित शाह का हमला, कहा- EVM का विरोध जनादेश का अनादर

उन्होंने कहा कि ईवीएम की मतगणना पूर्ण होने के बाद प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के पांच वीवीपैट को रैण्डम पद्धति से चुनकर उनकी पर्चियों की गणना की जायेगी। इन पाँच वीवीपैट की पर्चियों की गणना क्रमबद्ध तरीके से (एक के बाद एक) की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मतगणना के कम से कम 14 राउंड कटनी में होंगे जबकि अधिकतम 29 राउंड इन्दौर की मतगणना में होंगे।

इसे भी पढ़ें: EVM भाजपा के लिए इलेक्ट्रॉनिक विक्ट्री मशीन बन गई: कांग्रेस

राव ने बताया कि मतगणना स्थलों पर निगरानी के लिये 1800 सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। इस हिसाब से प्रत्येक केन्द्र पर औसतन 30-40 कैमरे निगरानी के लिये होंगे। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थलों पर वाईफाई या इंटरनेट उपलब्ध नहीं होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मतगणना के काम में 15,000 कर्मचारी तैनात किये जायेंगे जबकि 9,000 सुरक्षाकर्मी मतगणना केन्द्रों और ईवीएम मशीनों की सुरक्षा में तैनात हैं। इसमें केन्द्रीय बलों की 17 कंपनियां भी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

मुंबई उत्तर लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा के पीयूष गोयल का मुकाबला कांग्रेस के भूषण पाटिल से होगा

Baramati का रेलवे स्टेशन अपनी बदहाली पर बहा रहा आँसू, 50 साल से नहीं बदले हालात

सरकार ने प्याज निर्यात पर प्रतिबंध हटाया, न्यूनतम निर्यात मूल्य 550 डॉलर प्रति टन

Nitish Kumar ने फिर बोला लालू पर बड़ा हमला, अपने हटा तो पत्नी को बनाया, 9 गो बच्चा पैदा कर लिया...