स्विस बैंक में खाताधारकों की पहली सूची आई सामने, कार्रवाई के डर से ज्यादातर अकाउंट बंद

By अभिनय आकाश | Sep 09, 2019

स्विट्जरलैंड सरकार ने स्विस बैंक में भारतीय खाताधारकों की सूची भारत सरकार को सौंप दी है। बैंकर्स और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अधिकारियों का कहना है कि सूचनाओं का विश्लेषण किया जा रहा है। जिसके बाद विदेश में गलत तरीके से पैसा रखने वालों पर सरकार द्वारा कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार इस लिस्ट में ज्यादातर खाते ऐसे हैं, जो कार्रवाई के डर से बंद कर दिए गए हैं। बता दें कि भारत और स्विट्जरलैंड के बीच बैंकिंग सूचना के स्वतः आदान-प्रदान समझौते के तहत खातों की जानकारी उपलब्ध कराई गई।

गौरतलब है कि इसी साल जून में स्विट्जरलैंड सरकार ने विदेशों बैंकों में कालाधन रखने वाले 50 भारतीय कारोबारियों के नाम उजागर किए थे। स्विस अधिकारियों ने खाताधारकों को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस भी भेजा था। इनमें ज्यादातर कोलकाता, मुंबई, गुजरात और बेंगलुरु के थे। पिछले एक साल में 100 से ज्यादा भारतीय खाताधारकों के नाम सामने आ चुके हैं।

प्रमुख खबरें

UP में भारी बारिश के बीच विद्युत आपूर्ति पर UPPCL की सख्त निगरानी, फॉल्ट तुरंत ठीक करने के आदेश

MP में इस वर्ष 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती होगी, CM Mohan Yadav का इंदौर में ऐलान

कानून लागू करने में ज्ञान और समझ दोनों जरूरी, Gwalior में बोले Justice Prashant Kumar Mishra

सटीक Cancer Care को सस्ता बनाने के लिए 5 साल की नीति जरूरी: डॉ. सिरोही