सपा-रालोद की 29 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, मेरठ शहर से रफीक अंसारी और किठौर से पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर को मिला टिकट

By राजीव शर्मा | Jan 14, 2022

मेरठ जिले में सपा-रालोद गठबंधन में सीटों को लेकर लंबे समय से अपने-अपने दावे थे। जिले की सात सीटों पर कौन लड़ेगा, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही थी। गुरुवार को रालोद-सपा नेता कशमकश से बाहर आए। सपा-रालोद की संयुक्त सूची में जिले की दो विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गयी। दोनों ही सीटें सपा के हिस्से में आईं। मेरठ शहर से रफीक अंसारी को सपा के चुनाव चिन्ह पर मैदान में उतारा गया है तो किठौर से सपा के चुनाव चिन्ह पर शाहिद मंजूर मैदान में होंगे। रालोद ने अपने ट्विटर हैंडल से 29 प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची जारी की है।


गुरुवार को सपा-रालोद गठबंधन ने प्रत्याशियों की इस पहली सूची में 19 सीटें राष्ट्रीय लोकदल को जबकि सपा के हिस्से में 10 सीटे आई हैं। गठबंधन ने पहली सूची में 29 फीसदी यानी 9 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं। इनके अलावा गुर्जर, सैनी समुदाय को भी तवज्जो मिली है जबकि केवल एक महिला को टिकट दिया गया है।  

प्रमुख खबरें

Madhya Pradesh के दतिया जिले में बस पलटने से 28 पुलिसकर्मी घायल

Karpoori Thakur के कार्यकाल में मुसलमानों समेत सभी वर्गों के लिए आरक्षण की शुरुआत हुई: तेजस्वी

धार्मिक मान्यताओं का अपमान करने के आरोप में प्रधानाध्यापक समेत दो शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी

पिछले कुछ दिन से बीमार था, लगा कि आज खेल नहीं सकूंगा : Siraj