मजदूर दिवस पर जारी होगा रजनीकांत की फिल्म ‘काला’ का गीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2018

चेन्नई। सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'काला’ का पहला गीत कल जारी किया जाएगा। फिल्म के निर्माता धनुष ने यह जानकारी दी। धनुष रजनीकांत के दामाद भी हैं। धनुष ने ट्वीट किया है कि सुपरस्टार रजनीकांत के प्रशंसकों के लिए एक ‘सरप्राइज’ है। एक मई की शाम को सात बजे ‘काला’ का पहला गाना जारी किया जाएगा। धनुष की वंडरबार फिल्म्स ने कई भाषा में ‘काला’ फिल्म का निर्माण किया है। इसमें नाना पाटेकर, हुमा कुरैशी, समुद्रकनी और ईश्वरी राव मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म सात जून को दुनिया भर में सिनेमा घरों में प्रदर्शित होने जा रही हैं। 

इस फिल्म का निर्देशन पी रंजीत ने किया है। 67 वर्षीय अभिनेता रजनीकांत के साथ उनकी यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने 2016 में ‘ कबाली ’ फिल्म का साथ में निर्देशन किया था। संतोष नारायण ने फिल्म का संगीत दिया है।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी