रिलीज हुआ Mirzapur The Movie का पहला गाना, Dhanda Nyoliwala की आवाज ने जमाया रंग

By एकता | Aug 04, 2026

ओटीटी पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली मिर्जापुर अब बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। 'मिर्जापुर: द मूवी' को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म की रिलीज जैसे-जैसे करीब आ रही है, मेकर्स भी एक-एक करके नए अपडेट साझा कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: 10 साल बाद पर्दे पर लौट रहे हैं Imran Khan, नेटफ्लिक्स की Adhure Hum Adhure Tum से करेंगे धमाकेदार कमबैक

धांडा न्योलीवाला का बॉलीवुड डेब्यू
'दो नंबरी' को हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर धांडा न्योलीवाला ने लिखा, कंपोज किया और अपनी आवाज भी दी है। खास बात यह है कि यह गाना उनके बॉलीवुड करियर का पहला गाना भी है। उनकी दमदार आवाज और अलग अंदाज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम
धांडा न्योलीवाला अपने हिट गानों, अलग म्यूजिक स्टाइल और शानदार स्टेज परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। उनके कई गाने सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं और उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। यही वजह है कि 'मिर्जापुर: द मूवी' के पहले गाने को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसे भी पढ़ें: Aanchal Khurana का दावा, Kushal Tandon के कारण Shivangi Joshi ने भेजा था धमकी भरा मैसेज

फिल्म को लेकर बढ़ी फैंस की उत्सुकता
'दो नंबरी' के रिलीज होने के बाद फैंस की फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। अब दर्शकों को इंतजार है कि ओटीटी पर सुपरहिट रही मिर्जापुर बड़े पर्दे पर भी वही भौकाल और रोमांच दिखा पाएगी या नहीं।

प्रमुख खबरें

उच्च स्तरीय बहस समझदार लोगों में होती है, राहुल के विदेशी मदद वाले बयान पर रिजिजू का पलटवार

IOA Athletes Commission: पीवी सिंधू और मीराबाई चानू समेत 10 खिलाड़ी निर्विरोध चुने गए

जीत से महज 80 KM दूर अंसारुल्लाह, लश्कर देख सऊदी की अटकी सांस

Bhupesh Baghel को Supreme Court से झटका, चुनाव याचिका पर दायर अर्जी खारिज