Aanchal Khurana का दावा, Kushal Tandon के कारण Shivangi Joshi ने भेजा था धमकी भरा मैसेज

Shivangi Joshi
INSTAGRAM
एकता । Aug 4 2026 12:47PM

अभिनेत्री आंचल खुराना ने दावा किया है कि कुछ साल पहले शिवांगी जोशी ने उन्हें कुशाल टंडन से दूर रहने की धमकी दी थी। उन्होंने फैंस से फैसला लेने से पहले पूरी सच्चाई जानने की अपील की है। फिलहाल इन आरोपों पर शिवांगी जोशी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका कोई नया शो नहीं, बल्कि एक्ट्रेस आंचल खुराना का बयान है। आंचल ने एक वीडियो शेयर कर दावा किया है कि कुछ साल पहले शिवांगी जोशी ने उन्हें लंबा मैसेज भेजकर धमकी दी थी।

मुझसे कहा गया था दूर रहो
आंचल खुराना ने अपने वीडियो में कहा कि कुछ साल पहले वह एक टीवी शो में काम कर रही थीं। उसी दौरान अभिनेता कुशाल टंडन, जिन्हें उन्होंने शिवांगी का उस समय का निजी बॉयफ्रेंड बताया, उनके शो पर आए थे।

आंचल के मुताबिक, इसके बाद उन्हें और उनकी एक दोस्त को शिवांगी की तरफ से एक लंबा मैसेज मिला। उन्होंने दावा किया कि मैसेज में उनसे कहा गया था कि वे कुशाल टंडन से दूर रहें और उन पर लाइन मारने की कोशिश न करें।

मुझे न उनसे मतलब था, न इस बात से
आंचल ने कहा कि उन्हें न तो कुशाल टंडन में कोई दिलचस्पी थी और न ही शिवांगी जोशी से कोई निजी मतलब था। उनका कहना है कि उन्हें इस बात से परेशानी हुई कि बिना पूरी सच्चाई जाने उन पर आरोप लगाए गए। उन्होंने यह भी कहा कि जब भी वह अपने अनुभव के बारे में खुलकर बात करती हैं, तब सोशल मीडिया पर कुछ फैंस उन्हें गालियां देने लगते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Ramayana में क्यों निभाया शूर्पणखा का रोल? Rakul Preet ने सोशल मीडिया पर फैन को दिया जवाब

फैंस सिर्फ एक तरफ की तस्वीर देखते हैं
आंचल ने कहा कि लोग अपने पसंदीदा सितारों की सिर्फ वही छवि देखते हैं जो उन्हें बाहर दिखाई जाती है। उनका दावा है कि उन्होंने इन लोगों के साथ काम किया है, इसलिए उनका अनुभव अलग रहा है। उन्होंने फैंस से किसी भी बात पर फैसला लेने से पहले पूरी सच्चाई जानने की अपील भी की।

हर्षद चोपड़ा का किया समर्थन
वीडियो में आंचल खुराना ने अभिनेता हर्षद चोपड़ा का भी खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि हर्षद असल जिंदगी में बहुत अच्छे और सीधे इंसान हैं। उनके मुताबिक, हर्षद कैमरे के सामने जैसा व्यवहार करते हैं, वैसे ही वह असल जिंदगी में भी हैं।

ट्रोलिंग पर भी दिया जवाब
आंचल ने कहा कि जब भी वह अपनी बात रखती हैं, तो कुछ लोग उन पर सिर्फ चर्चा में आने या किसी रियलिटी शो में जाने की कोशिश करने का आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा कि वह वही बोलती हैं जो उन्हें सच लगता है और अपने विचार रखने से पीछे नहीं हटेंगी। इसे भी पढ़ें: टीवी एक्ट्रेस Aditi Sharma ने पति और ससुराल वालों पर दर्ज कराई FIR, मारपीट, गाली-गलौज और स्त्रीधन हड़पने का आरोप

अभी तक शिवांगी जोशी की प्रतिक्रिया नहीं
आंचल खुराना के इन आरोपों पर शिवांगी जोशी की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या शिवांगी जोशी इस पूरे मामले पर अपनी सफाई देती हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़