पहले अमेरिकी विमान को उतरने से रोका, ट्रंप ने चेताया तो ढीले पड़े कोलंबिया के तेवर, प्रवासी मुद्दे पर झुके पेट्रो

By अभिनय आकाश | Jan 27, 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद से ही डोनाल्ड ट्रंप ने एक के बाद एक कई कड़े और बड़े फैसले लेकर दुनियाभर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है। इसी बीच कोलंबिया और यूएस के बीच तनाव भी बढ़ गया। दरअसल, अमेरिका ने प्रवासियों से भरे दो मिलिट्री प्लेन कोलंबिया को भेजे थे, जिन्हें उतरने की इजाजत कोलंबिया ने दी ही नहीं। जिसके बाद ट्रंप ने कोलंबिया पर भारी टैरिफ के साथ प्रतिबंध लगा दिया। प्रतिबंध लगते ही कोलंबिया ने यू टर्न ले लिया। प्रवासियों की वापसी पर ट्रंप की शर्तों पर अब सहमत भी हो गया। जिसके बाद ट्रंप ने कोलंबिया पर लगाए गए प्रतिबंधों को निलंबित करने की घोषणा कर दी है। व्हाइट हाउस का कहना है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा बड़े प्रतिबंधों की धमकी के बाद कोलंबिया पीछे हट गया और सैन्य उड़ानों में स्वदेश लौटे नागरिकों को स्वीकार करने पर भी सहमत हो गया है। 

इसे भी पढ़ें: क्या है DEI, जिसकी भर्तियों पर ट्रंप ने लगाया रोक, 1 लाख भारतीयों की नौकरी पर कैसे आया खतरा

कोलंबिया की सरकार अमेरिका के साथ संपर्क में रहने का आश्वासन देते हुए कहा कि वे निर्वासित नागरिोंक का सम्मान सुनिश्चित करने के लिए जरूरी डील करने की कोशिश कर रहे हैं। कोलंबिया की सरकार ने प्रवासी मुद्दे को लेकर विशेष टीम बनाई है। अमेरिका से निर्वासित कोलंबियाई नागरिकों की सम्मानजनक वापसी सुनिश्चित करेगी। कोलंबिया ने एक यूनिफाइड कमांड पोस्ट का भी गठन किया है, जिसमें रक्षा मंत्रालय और राष्ट्रपति पद के प्रतिनिधि शामिल हैं। इस निकाय का उद्देश्य ऐसे प्रोटोकॉल स्थापित करना है, जो निर्वासित कोलंबियाई लोगों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करे। 

प्रमुख खबरें

Prasidh Krishna ने West Indies के खिलाफ संभाली गेंदबाजी की जिम्मेदारी, 2 विकेट झटके

Asian Games Archery: गणेश मणि रत्नम ने साहिल जाधव को 149-148 से हराया

Odisha Flood: CM Mohan Charan Majhi ने किया हवाई सर्वेक्षण, 1 लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में पहुंचे

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य