अगले महीने लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशि वालों की चमक जाएगी किस्मत

By प्रिया मिश्रा | Mar 12, 2022

ज्योतिषशास्त्र में सूर्य ग्रहण को एक महत्वपूर्ण घटना माना जाता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, नए साल 2022 में साल कुल चार ग्रहण लगने का योग बना है। इसमें से दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण लगेंगे। हालांकि, इन सभी ग्रहणों में से कुछ ग्रहण भारत में दिखाई देंगे तो वहीं, कुछ ग्रहणों को भारत में आंशिक रूप या नहीं देखा जा सकेगा। ऐसे में जहाँ ग्रहण नहीं देखे जाएंगे, वहां इनका सूतक काल भी प्रभावी नहीं होगा। लेकिन जहाँ ग्रहण दिखाई पड़ेंगे, वहां इसका प्रभाव हर व्यक्ति के ऊपर किसी न किसी रूप से ज़रूर पड़ेगा।

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण से शुभ परिणाम हासिल होंगे। आपको कार्यस्थल में सफलता हासिल होगी। आपके काम को सराहा जाएगा और आपको वरिष्ठ अधिकारीयों का सहयोग प्राप्त होगा। अगर किसी नई योजना पर काम करना चाह रहे हैं तो समय आपके अनुकूल है। इस दौरान आपको धन अर्जित करने के कई अवसर मिलेंगे। जो जातक विदेश जाने का सपना देख रहे हैं, उनकी इच्छा पूरी होगी। आपको कहीं से अटका हुआ धन मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। 

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण बेहद शुभ साबित होगा। इससे आपको धन लाभ होगा और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यस्थल में आपको मान -सम्मान हासिल होगा। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापारी जातकों के लिए भी यह ग्रहण फलदायी साबित होगा। इस दौरान आप कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपको धन लाभ होगा। सरकारी नौकरी वाले जातकों को अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। 

इसे भी पढ़ें: आमलकी एकादशी 2022: इस दिन की जाती है आंवले के वृक्ष की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए ये सूर्य ग्रहण काफी शुभ परिणाम लेकर आएगा। आपको कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें किसी अच्छी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। कार्यस्थल में पदोन्नति और इंक्रीमेंट के अच्छे योग हैं। जो लोग नया काम शुरू करना चाह रहे हैं, उनकी योजनाएँ सफल होंगी। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपको धन अर्जित करने के मौके मिलेंगे।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

ईरान राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने UAE के क्राउन प्रिंस से की BRICS में मुलाकात

Women Asia Cup Final में भारत ने श्रीलंका को 72 रन से रौंदा, रिकॉर्ड 8वीं बार जीता खिताब

Team India ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, कप्तान Shreyas Iyer ने की खिलाड़ियों की तारीफ

India Afghanistan T20: अरुण जेटली स्टेडियम में पहली बार राष्ट्रगान से पहले बजा वंदे मातरम्