पहले छात्रा को चप्पल से पीटा, फिर वायरल किया वीडियो

By सुयश भट्ट | Jan 03, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा कस्बे में एक लड़की की छोटी बहन का उसके साथ पढ़ने वाली छात्रा से झगड़ा हो गया था। झगड़े में एक लड़की ने दूसरी लड़की को चांटा मार दिया।

इसे भी पढ़ें:पुलिस का इंटरव्यू लेना पड़ा भारी, पत्रकारों पर दर्ज हुई एफआईआर 

दरअसल बहन का बदला लेने पहुंची लड़की ने पूर्व निर्धारित षड्यंत्र के तहत इस पूरी घटना का अपनी सहेली से वीडियो भी बनवाया। जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल भी किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद इस समय सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसे लेडी डॉन कह रहे हैं।

आपको बता दें कि इस मामले में करेरा थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत दर्ज की गई थी लेकिन दोनों को समझाइश देने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।

इसे भी पढ़ें:MP में बढ़ता कोरोना का प्रकोप, 200 के पार हुआ आकड़ा 

जानकारी मिली है कि इस लड़की का लगभग 10 दिन पहले भी वीडियो वायरल हुआ था जिसमें यह लड़की एक लड़की को बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई कर रही थी।

लड़की का आरोप था कि इस लड़के ने सड़क पर चलते समय अभद्र टिप्पणी की थी। और उसके बाद चप्पलों से उस लड़के की पिटाई काटने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। और उस घटना के बाद यह दूसरी घटना है जिसमें यह लड़की एक लड़की को चप्पलों से पिटाई कर रही है।

प्रमुख खबरें

Apple में Tim Cook युग का अंत, जानिए कौन हैं नए CEO John Ternus जो संभालेंगे कमान।

Laureus Awards: Madrid में Carlos Alcaraz का बड़ा सम्मान, बने Sportsman of the Year

Hansi Flick के आते ही Barcelona में बड़े बदलाव की आहट, नई Team बनाने का प्लान हुआ तैयार

Priyansh Arya की तूफानी Batting ने जीता दिल, दिग्गज Ashwin ने भी बांधे तारीफों के पुल