नौ महीने बाद रिद्धिमान साहा की वापसी, पूरी तरह से हुए फिट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2019

कोलकाता। भारतीय टीम के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा नौ महीने के बाद पूरी तरह फिट होकर सैयद मुश्ताक अली टी20 घरेलू टूर्नामेंट से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करेंगे। बंगाल ने रविवार को इस टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें साहा को भी जगह दी गयी है। साहा आखिरी बार पिछले साल 25 मई को इंडियन प्रीमियर लीग की अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में मैदान पर दिखे थे। इसके बाद वह चोटिल हो गये और उन्हें कंधे की सर्जरी करानी पड़ी।

साहा ने वापसी पर कहा कि मैं इस टूर्नामेंट को सामान्य विश्राम के बाद वापसी की तरह ले रहा हूं। मेरे लिये यह सत्र की शुरूआत है। ग्रुप डी में शामिल बंगाल इस टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज 21 फरवरी को कटक के खिलाफ मैच से करेगा। साहा के टीम से बाहर होने के बाद पिछले नौ महीने में परिस्थितियां काफी बदल गयी है क्योंकि ऋषभ पंत ने राष्ट्रीय टीम में जगह पक्की कर ली है।

बंगाल के 34 साल के विकेटकीपर ने कहा, ‘मैं कभी चयन के बारे में सोचकर क्रिकेट नहीं खेलता हूं। यह मेरे हाथ में नहीं है। मेरा ध्यान उन चीजों पर है जिस पर मेरा नियंत्रण है। मैं उन मौकों को पूरी तरह भुनाने की कोशिश कर रहा हूं जो मेरे हाथ में है।’ भारत को अगला टेस्ट मैच एकदिवसीय विश्व कप के बाद जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की श्रृंखला में खेलना है। मनोज तिवारी बंगाल की कप्तानी करेंगे। बंगाल ने पिछली बार 2010-11 में इस खिताब को जीता था।

इसे भी पढ़ें: भारतीय विकेटकीपर रिद्धिमान साहा के कंधे की सर्जरी हुई

टीम:- मनोज तिवारी (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन (उप-कप्तान), रिद्धिमान साहा, श्रीवत्स गोस्वामी, विवेक सिंह, रितिक चटर्जी, ऋत्विक रॉय चौधरी, शाहबा अहमद, प्रदीप प्रमाणिक, कनिष्क सेठ, अशोक डिंडा, सयान घोष, इशान पोरेल, प्रयास रे बर्मन और अयान भट्टाचार्जी।

प्रमुख खबरें

Vivo T5 Pro 5G हुआ India में Launch, जानें दमदार Camera और प्रोसेसर वाले फोन का Price.

Snapchat को डबल झटका: 20% कर्मचारियों की छंटनी, Perplexity AI संग Mega Deal भी हुई कैंसिल।

महंगाई का डबल Attack! Wholesale Inflation 3 साल के शिखर पर, Crude Oil ने बढ़ाई टेंशन

US-Iran टेंशन में कमी के संकेत, Global Cues से भारतीय बाजार में बहार, Sensex 1200 अंक उछला।