निकाय चुनाव: कोविड नियमों के उल्लंघन के मामले में विधायक समेत पांच भाजपा सदस्य गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2022

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में चंदननगर निकाय चुनाव के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें पुरसुरा सीट से भाजपा विधायक बिमान घोष भी शामिल हैं। चंदननगर, बिधाननगर, सिलीगुड़ी और आसनसोल में नगर निगम के लिए चुनाव 22 जनवरी को होने हैं। चंदननगर पुलिस आयुक्त कार्यालय के एक अधिकारी के मुताबिक, विधायक घोष वार्ड संख्या-26 में करीब 100 लोगों के साथ रैली निकाल रहे थे, जोकि एसईसी के नियमों का उल्लंघन है।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के 95 विधानसभा क्षेत्र संवेदनशील चिन्हित, पारदर्शी चुनाव के लिए पुलिस कटिबद्ध : एडीजी

उन्होंने बताया कि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा किया गया। वहीं, भाजपा विधायक ने नियमों के उल्लंघन के आरोपों को खारिज किया और कहा कि उनके समेत पार्टी के पांच सदस्य ही क्षेत्र में प्रचार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बाकी के लोग स्थानीय निवासी थे, जोकि उनके साथ आ गए थे।

प्रमुख खबरें

Prashant Bhushan के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- बेनकाब हुआ विपक्ष का एजेंडा

स्वायत्त AI Agents से सुरक्षा पर CERT-In की चेतावनी, सरकारी सूत्रों ने कहा कोई बड़ा डेटा समझौता नहीं हुआ

Delhi में 1 नवंबर से पुराने व्यावसायिक वाहनों की एंट्री बंद, Gurugram Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

TMC के प्रतिद्वंद्वी गुटों के दावों पर Election Commission 30 अक्टूबर को करेगा सुनवाई