By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2023
नयी दिल्ली। कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता वाली समिति एक जून को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर पद के लिए पांच उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेगी। आरबीआई के डिप्टी गवर्नर एम के जैन का विस्तारित कार्यकाल 21 जून को पूरा हो रहा है। आरबीआई के डिप्टी गवर्नर के पद के लिए यह पद एक वाणिज्यिक बैंकर के लिए आरक्षित है। सूत्रों के अनुसार, इस पद के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के एक बैंक के गैर-कार्यकारी चेयरमैन सहित पांच उम्मीदवारों का नाम छांटा गया है। सूत्रों ने कहा कि कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता वाली वित्तीय क्षेत्र नियामक नियुक्ति खोज समिति (एफएसआरएएससी) दिल्ली में उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेगी।